सर्दियों का मौसम आ चूका है और लोग सोच रहे है की इस सर्दी में कहां घुमने जाये, दोस्तों हम आपको 8 खुबसूरत जगह के बारे में बतायेंगे जहां जाकर आप सर्दियों का पूरा मज़ा उठा सकते हो | इस सूचि में कई हिल स्टेशन और कुछ बहुत ही खुबसूरत जगह है जिसे जान कर आपका भी वहा जाने का मन करेगा, वे कौन – कौन से जगह है ये जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े | यदि ये आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को शेयर जरुर करे |
सर्दियों में घुमने के 8 सबसे खुबसूरत स्थान | Places to Visit in Winter in India in Hindi
1. गोवा (Goa)
सर्दियों में घुमने की जगह गोवा | गोवा का नाम तो आपने बहुत सुना होगा, लोगो को कभी भी मजे करने या नाईट लाइफ एन्जॉय करने का मन होता है तो उनके ख्याल में गोवा का नाम सबसे पहले आता है | गोवा जगह ही ऐसा है की आप वहां गये तो आप गोवा के नाईट लाइफ में खो जाओगे | कई लोगो के मन में होता की गोवा परिवार के साथ जा सकते है की नही पर हम बता दे की आप बिल्कुल परिवार के साथ गोवा जा सकते है साउथ गोवा परिवार के साथ घुमने के लिए सबसे अच्छी जगह है | गोवा खासकर लोग हनीमून मनाने या फिर दोस्तों के साथ मजे करने के लिए जाते है, गोवा जाने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से जनवरी तक का है क्युकी इस समय पर्यटक बहुत बड़ी संख्या में आते है नये साल का जशन मानाने के लिए |
2. धरमशाला (Dharamshala)
सर्दियों में घुमने की जगह धर्मशाला | धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक शहर है। यह हिल स्टेशन शहर दलाई लामा और तिब्बती सरकार के निर्वासन का घर है। लामास की भूमि, जिसे धर्मशाला के नाम से भी जाना जाता है, आज हनीमून ट्रिप के लिए भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक बन गई है। यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो धरमशाला आपके लिए परफेक्ट जगह है यहा ठण्ड के मौसम में बहुत बर्फ़बारी होती है तो आप यहा विंटर सपोर्ट का मज़ा भी ले सकते हो | सर्दियों में धरमशाला का तापमान 0° C से निचे भी चला जाता है |
3. नैनीताल (Nainital)
सर्दियों में घुमने की जगह नैनीताल | नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नैनीताल को भारत के लेक सिटी के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि एक समय में नैनीताल जिले में 60 से अधिक झीलें थीं। चारों ओर की सुंदरता बिखरी पड़ी है। सैर-सपाटे के लिए दर्जनों जगहें हैं, जहां पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। नैनीताल हिमालय की कुमाऊँ पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। आप सर्दियों में नैनीताल में बर्फ़बारी का मज़ा भी ले सकते हो, नैनीताल का तापमान ठण्ड के मौसम में 2° C तक रहता है |
4. गंगटोक (Gangtok)
सर्दियों में घुमने की जगह गंगटोक | सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ियों की ढलान पर दोनों ओर आकर्षक इमारतें दिखाई देती हैं। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा | शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह एक सुंदर शहर है जहाँ ज़रूरत की हर आधुनिक चीज़ आसानी से उपलब्ध है। सर्दियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 1-2° डिग्री सेल्सियस तक होता है।
इसे भी पढ़े: सिक्किम के पर्यटन स्थल
5. दार्जिलिंग (Darjeeling)
सर्दियों में घुमने की जगह दार्जीलिंग | दार्जिलिंग, जिसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए कई जगहें हैं, दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है कहते है की यहा के चाय की बात ही कुछ और है यदि आप दार्जीलिंग जाते है तो दार्जीलिंग के चाय का जरुर आनंद ले | दार्जिलिंग में सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान -1 ° C के आसपास चला जाता है। यहा आप सर्दी के मौसम में बर्फ़बारी का मज़ा भी उठा सकते हो |
इसे भी पढ़े: दार्जीलिंग के पर्यटन स्थल
6. शिमला (Shimla)
सर्दियों में घुमने की जगह शिमला | शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। दोस्तों, परिवार और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शिमला उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। आप अपने साथी के साथ ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं और आप शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। सर्दियों में, शिमला का तापमान लगभग -1° डिग्री सेल्सियस से निचे भी चला जाता है |
इसे भी पढ़े: शिमला के पर्यटन स्थल
7. जयपुर (Jaipur)
सर्दियों में घुमने की जगह जयपुर | जयपुर को ‘पिंक सिटी’ के नाम से जाना जाता है। शानदार सुंदरता, अद्भुत वास्तुकला और जीवंत इतिहास का एक शहर, जयपुर, जो शानदार महल, रोमांचक सवारियां प्रदान करता है, साथ ही शानदार जातीय भोजन और बहुत कुछ। जयपुर और भारत की संस्कृति को देखने के लिए कई पर्यटक जयपुर में आते हैं। सर्दियों के मौसम में जयपुर थोडा कम ठण्ड होता है हिल स्टेशन के मुकाबले, यदि आपको सर्दियों में कम ठण्ड वाले जगह जाना है तो आप जयपुर जा सकते हो | सर्दियों में जयपुर का तापमान 20° से 25° C के बिच में रहता है |
इसे भी पढ़े: जयपुर के पर्यटन स्थल
8. मनाली (Manali)
सर्दियों में घुमने की जगह मनाली | मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद है और यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। सर्दी के मौसम में मनाली का तापमान -1° डिग्री सेल्सियस से -5° डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
इसे भी पढ़े: मनाली के पर्यटन स्थल
इन्हें भी जरुर पढ़े:
- गर्मियों में घुमने के पर्यटन स्थल
- दिवाली में घुमने के पर्यटन स्थल
- दिल्ली के पर्यटन स्थल
- मुंबई के पर्यटन स्थल
- कोलकाता के पर्यटन स्थल
- राजस्थान के पर्यटन स्थल
Leave a Comment