गुजरात भारत के पश्चिम में स्तिथ एक प्रगतिशील राज्य है जिसका भारत के व्यवासय में खासा योगदान है गुजरात में कुछ ऐसे स्थान है जहा आप घूम सकते है और गुजरात के संस्कृति को एक्स्प्लोर कर सकते है तो चलिए जानते है कौन से ऐसे पर्यटन स्थल है गुजरात में |
गुजरात के 10 मुख्य आकर्षण और पर्यटन स्थल (Tourist Places in Gujarat in Hindi)
1. स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (Statue of Unity in Gujarat)
Advertisement

Image Credit: Kalpesh Padshala
हाल फ़िलहाल में ही बना स्टेचू ऑफ़ यूनिटी ने लाखो लोगो को अपनी और आकर्षित किया है स्टेचू ऑफ़ यूनिटी सरदार सरोवर बांध के पास बना विश्व का सबसे उचा स्टेचू है यह प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई के सम्मान में बनाया गया है यह प्रतिमा 182 मीटर उची है स्टेचू ऑफ़ यूनिटी अपने अनावरण के बाद से ही ये देशी और विदेशी पर्यटकों का मुख्य केंद्र भी बन गया है |
2. कच्छ का रण (Rann of Kutch)

Image Credit: Hitesh Parmar
गुजरात के कच्छ का रेगिस्तान भारत की एक अनूठी स्थान है यहां की ख़ूबसूरती देख कर आप आश्चर्य हो जाओगे ऐसा स्थान आपने कभी देखा नहीं होगा यहां का ज्यादातर क्षेत्र में नमक और रेत है और यहां पूर्णिमा की रात को कच्छ का रेगिस्तान चांदनी में जगमग हो उठता है यहां का सालाना रन महोत्सव भी देखने लायक बनता है |
3. गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhi Nagar Capital of Gujarat)
गांधीनगर गुजरात की राजधानी है और इस शहर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है। ये शहर प्रशिद्ध है भारत के सबसे खूबसूरत मंदिरो में से एक अक्षरधाम मंदिर के लिए, इस शांत शहर में आप अक्षरधाम मंदिर के साथ साथ चिल्ड्रन पार्क, सरिता उद्यान और भी बहुत सी जगह घूम सकते हो |
4. वडोदरा (Vadodara in Gujarat)

Image Credit: Gajendra Shrimali
वडोदरा शहर में आपको कई नायब और खूबसूरत महल देखने मिलेंगे और शहर के इतिहास में सयाजी राव ग्याक्वाड जी का अमूल्य योगदान रहा है यहां के लक्ष्मी विलास महल की खूबसूरती देख कर आप आश्चर्य हो जाओगे और साथ ही यहां की महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी भी काफी प्रसिद्ध है घूमने के लिए |
5. द्वारका (Dwarka in Gujarat)

Image Credit: Shikha Verma
द्वारका गुजरात में एक प्रमुख हिन्दू धार्मिक स्थान है द्वारका हिन्दुओ के चारधाम यात्राओं में से एक है और यह देश भर से काफी श्रद्धालु आते है द्वारका में स्थित लोकप्रिय द्वारकदिश मंदिर भगवन श्री कृष्ण जी को समर्पित है समुद्र के पास में स्तिथ यह मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है |
6. गिर राष्ट्र्य उद्यान (Gir National Park)

Image Credit: Nehal Shaikh
गुजरात का गिर राष्ट्र्य उद्यान हर साल लाखो लोगो को अपनी और आकर्षित करता है गिर राष्ट्र्य उद्यान में लगभग ४०० बब्बर शेर मौजूद है यदि आपको जंगल सफारी करना हो तो आपको यह स्थान जरूर जाना चाहिए | यहां आपको शेरो के अलावा और कई दुर्लभ जीव जन्तुये देखने को मिलेंगे |
7. सापुतारा (Saputara in Gujarat)

Image Credit: Kalpan Patel
सापुतारा गुजरात राज्य का एक छोटा और खूबसूरत हिल स्टेशन है यहां आप हरे भरे वन, शीतल झरने और शुकुनदायक ठंडा वातावरण | यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो ये जगह आपको जरूर अच्छी लगेगी क्युकी ये जगह ट्रैकिंग और एडवेंचर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है |
8. सोमनाथ (Somnath in Gujarat)
भारत में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगः में से एक सोमनाथ में स्थित है और सोमनाथ का अर्थ होता है चन्द्रमा का देवता | सोमनाथ का सबसे लोकप्रिय स्थान सोमनाथ मंदिर है इसके अलावा आप इसके खूबसूरत समुद्रतट, संग्रहलय और बहुत से धार्मिक स्थान है |
9. अहमदाबाद (Ahmedabad in Gujarat)

Image Credit: Sandeepa Chetan
अहमदाबाद गुजरात का एक प्रगितिशील शहर है और ये शहर गुजरात का सबसे बड़ा शहर है यह संस्कृति में डूबा हुआ शहर है जो की दुनियाभर के लोगो को अपनी और आकर्षित करता है अहमदाबाद में आप साबरमती आश्रम और कंकरिअ झील घूम सकते हो | यदि आप अहमदाबाद जाते हो तो आप वहां के प्रसिद्ध खाखरा, ढोकला और फाफड़ा का मज़ा भी ले सकते हो |
10. पोरबंदर (Porbandar in Gujarat)
अरब सागर के किनारे बसा गुजरात का यह शहर महात्मा गाँधी के जन्म स्थल है पोरबंदर में घूमने के लिए बहुत से स्थान है जैसे सुदामा मंदिर, कीर्ति मंदिर और कुछ अच्छे बीच भी है जहां जाकर आप पोरबंदर को एक्स्प्लोर कर सकते हो |
गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Gujarat)
गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का इस समय यहां का वातावरण शीतल और ठंडा रहता है |
गुजरात कैसे पहुंचे ? (How to Reach Gujarat)
गुजरात का ट्रैन और बोट से अच्छा कनेक्टिविटी है आप भारत के किसी भी बड़े शहर से ट्रेन में आ सकते है और बात करे हवाई कनेक्टिविटी का तो यहां बहुत से हवाई अड्डा मौजूद है जैसे दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय और सूरत है 9 घरेलु हवाई अड्डे वडोदरा, राजकोट इत्यादि |
इन्हें भी जरुर पढ़े:
- दिल्ली के पर्यटन स्थल
- मुंबई के पर्यटन स्थल
- कोलकाता के पर्यटन स्थल
- गोवा के पर्यटन स्थल
- शिमला के पर्यटन स्थल
- मनाली के पर्यटन स्थल
Leave a Comment